7 जनवरी 2018 - 16:13
सुरक्षा परिषद के सम्मेलन के बारे में ईरानी विदेशमंत्री का ट्वीट।

ईरानी विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सुरक्षा परिषद के वर्तमान सम्मेलन को ट्रम्प शासन की एक और रुसवाई बताया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सुरक्षा परिषद के वर्तमान सम्मेलन को ट्रम्प शासन की एक और रुसवाई बताया है।
सुरक्षा परिषद के सम्मेलन के बाद अपने एक ट्वीट में ईरानी विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि सुरक्षा परिषद ने अपने विकल्प हथियाने की खुली हुई अमेरिकी कोशिश को नाकाम बना दिया जो ट्रम्प शासन की एक और राजनीतिक रुसवाई है।
इससे पहले ईरानी विदेशमंत्री ने अमेरिका, आईएस और सऊदी अरब की ओर से ईरान में उग्र घटनाओं का खुला समर्थन करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि हमें इस पर कोई आश्चर्य नहीं है।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ साथ सऊदी अरब और आईएस ने भी ईरान में हंगामे और दंगे करने वालों का समर्थन और उस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।